बेरूत स्थित भारतीय दूतावास में मनाया गया नवेद मियां का जन्मदिन

रामपुर। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां का जन्मदिन लेबनान की राजधानी बेरूत स्थित भारतीय दूतावास में बड़े ही सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर भारत के राजदूत नूर रहमान शेख और मिशन उप प्रमुख अभय कुमार मौजूद रहे। दोनों ने नवेद मियां के साथ केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

16 अक्टूबर 1960 को जन्मे नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां पांच बार विधायक रह चुके हैं। बसपा शासन में मंत्री और समाजवादी पार्टी की सरकार में पर्यटन निगम के चेयरमैन के रूप में भी उन्होंने कार्य किया है। वर्तमान में वे सक्रिय राजनीति से दूर हैं, लेकिन देश–विदेश में आयोजित गैर-राजनीतिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी बनी रहती है।

नवेद मियां इन दिनों लेबनान में प्रवास पर हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर भारतीय दूतावास में विशेष आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय अधिकारियों ने उनकी सराहना करते हुए उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।

सोशल मीडिया पर भी नवेद मियां को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और परिचितों ने दिनभर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजीं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.