सीकरी रोड पर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम का विरोध, हंगामे के बाद पुलिस व टीम को लौटना पड़ा
मोदीनगर: आज सीकरी रोड पर बिजली विभाग की टीम पुलिस बल के साथ स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका जबरदस्त विरोध किया। टीम द्वारा जबरन घरों में मीटर लगाने की कोशिश की गई तो इलाके में हंगामा मच गया।
विरोध के बीच पुलिस ने लोगों को धमकाने की कोशिश की, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान डॉ. बबली गुर्जर और राहुल गुर्जर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासियों ने उन्हें बताया कि चार दिन पहले लगाए गए स्मार्ट मीटरों में कई गुना ज्यादा रीडिंग आ रही है, जिससे जनता में नाराजगी है।
लोगों ने एक सुर में कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने से उनकी बिजली बिलों में अनियमितता बढ़ रही है और यह आम जनता के साथ अन्याय है। विरोध बढ़ता देख बिजली विभाग की टीम और पुलिस बल को मौके से वापस लौटना पड़ा।
डॉ. बबली गुर्जर और राहुल गुर्जर ने संयुक्त रूप से कहा कि, “स्मार्ट मीटर लगाना जनता के साथ सरासर अन्याय है, इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
मौके पर मुख्य रूप से डॉ. बबली गुर्जर, राहुल प्रधान, विनोद थामिया, सोनू प्रधान, मेहराम चंदेला, अमित प्रधान, जयप्रकाश शर्मा, पप्पन शर्मा, राज वर्मा, परसराम गुर्जर, ईश्वर सिंह, राजेंद्र सिंह, राहुल कुमार, नवीन जैन आदि मौजूद रहे।
