बल्लभगढ़ पत्रकार एसोसिएशन ने किया स्नेह दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन

  • रिपोर्ट- नीरज मित्तल

बल्लभगढ़, 12 अक्टूबर।बल्लभगढ़ पत्रकार एसोसिएशन द्वारा स्नेह दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शहर के सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक तथा व्यापारिक संगठन के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभी ने कार्यक्रम में मौजूद सभी के लिए दीपावली मंगल होने की आशा की और एक दूसरे को दीपावली की बधाई भी दी।
चावला कॉलोनी स्थित अग्रसेन भवन में बल्लभगढ़ पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्नेह दिवाली कार्यक्रम में पहुंचे तमाम लोगों ने दीप जलाकर शहीदों को नमन किया तथा दीपावली की शुभकामनाएं भी दी। संस्था के प्रधान विनोद मित्तल और महासचिव वेद वशिष्ठ में बताया कि यह कार्यक्रम गैर राजनीतिक था इसलिए सैकड़ो लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बल्लभगढ़ के डीसीपी राजकुमार वालिया ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बधाई देते हुए दीपावली के पर्व पर पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बल्लभगढ़ के विधायक के भाई टिपर चंद शर्मा, कांग्रेसी नेता गिरीश भारद्वाज, जगन डागर, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज गुप्ता और सुमित गौड, पार्षद जसवंत सैनी, दीपक यादव, ब्राह्मण समाज के नेता सुरेंद्र बबली, फरीदाबाद प्लास्टिक एसोसिएशन से विजय जैन, सरूरपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन से विनोद बंसल, शिक्षाविद सतीश फोगाट, बीडी शर्मा,दीपक यादव, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बिजेंदर नेहरा, भाजपा नेता उमेश भाटी, कांग्रेसी नेता उमेश कौशिक, राजेश आर्य,सरपंच संगठन के जिला अध्यक्ष सूरजपाल भूरा, आम आदमी पार्टी के नेता नरेश शर्मा, CA नीरज गोयल,स्वर्ण सिंह आर्य आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.