लखीसराय में जिला पुलिस बल एवं सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में जंगलों में भारी मात्रा में अवैध शराब भट्टी ध्वस्त

पिपरिया एवं चानन थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगली इलाकों में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब को किया गया विनिष्टएसपी अजय कुमार के निर्देश पर की गई कार्रवाई

  • रिपोर्ट: सरफराज आलम 

लखीसराय।आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लखीसराय पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चानन थाना एवं पिपरिया थाना की पुलिस एवं सीआरपीएफ के संयुक्त दल ने चानन थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबरदहा तथा पिपरिया थाना क्षेत्र के जंगलों में में छापेमारी कर अवैध महुआ शराब भट्टी को विनष्ट किया।

 

इस दौरान मौके से शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण व सामग्री को भी नष्ट किया गया। जिले के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार का कहना है कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड और बंगाल की ओर से आने वाले वाहनों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है इसके लिए जिले के सीमावर्ती इलाकों में गहन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि बड़े पैमाने पर शराब माफियाओं और कारोबारी को गिरफ्त में ली जा रही है। निरंतर छापामारी से शराब माफियाओं और कारोबारीयों में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि जिले में केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर आदर्श आचार संहिता का बख़ूबी पालन किया जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.