Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में होंगे मतदान

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 2025 विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल घोषित किया। इस बार बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे, जो राज्य के इतिहास में पहली बार है।

कब होगा मतदान और मतगणना?
पहला चरण मतदान: 6 नवंबर 2025 (121 सीटें)
दूसरा चरण मतदान: 11 नवंबर 2025 (122 सीटें)
मतगणना (रिजल्ट): 14 नवंबर 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मुख्य बातें
कुल विधानसभा सीटें: 243
सामान्य सीटें: 203
अनुसूचित जाति (SC) सीटें: 38
अनुसूचित जनजाति (ST) सीटें: 2
कुल मतदाता: 7.43 करोड़
फर्स्ट टाइम वोटर्स: 14 लाख

निर्वाचन आयोग ने बताया कि इस बार किसी भी पोलिंग बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे। ऐसे में पोलिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। हर बूथ पर वेबकास्टिंग की सुविधा होगी ताकि मतदान प्रक्रिया पर पूरी निगरानी रखी जा सके।

जिलावार मतदान
पहला चरण (6 नवंबर): पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, समस्तीपुर, सीवान, गोपालगंज, सारण, वैशाली समेत कुल 121 सीटें।
दूसरा चरण (11 नवंबर): गया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण समेत कुल 122 सीटें।
चुनाव आयोग की 17 नई पहल
बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) की ट्रेनिंग
मतदाता सूची का SIR (Systematic Information Revision)
1200 मतदाता प्रति पोलिंग स्टेशन का नियम
ईवीएम पर उम्मीदवारों की कलर फोटो और बड़े फॉन्ट
वेबकास्टिंग की अनिवार्यता
पोस्टल बैलेट की गिनती समय पर पूरी करना
VVPAT मिलान को अनिवार्य करना
डिजिटल नेटवर्क वन प्लेटफार्म का इस्तेमाल
… और अन्य व्यवस्थाएं जिससे चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और सुगम हो।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए जाएंगे। आयोग ने सभी राजनीतिक दलों और प्रशासनिक अधिकारियों से सुझाव लेकर नई रणनीति तैयार की है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.