सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी

सिकंदराबाद।विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवली मे ग्राम प्रधान बिट्टू सिंह के आवास पर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विमला सिंह सोलंकी रही। मुख्य अतिथि ने ग्रामवासियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। और कहा है भाजपा सरकार सभी के लिए पूर्णतया समर्पित है। सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुँचे। मुख्य अतिथि द्वारा लाभार्थियों को गैस सिलेंडर व आशा बहनों द्वारा गोद भराई व अनप्राशन की रस्म अदायगी की।इस मौक़े पर ब्लॉक प्रमुख पति सुनील यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख किरण पाल सिंह, जिला सहकारी बैंक उप प्रबंधक प्रीतम सिंह,हरिओम डागर, पूर्व प्रधान खुशालपुर सतपाल, नया बास प्रधान यशवीर, भटौना प्रधान पंकज, देवली प्रधान बिट्टू सिंह एवं अन्य सरकारी विभागों के अधिकारी खंड विकास अधिकारी सृष्टि पाठक व सहायक विकास अधिकारी सुरेंद्र भाटी एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.