बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर भारत के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बड़ी बैठक

बैठक में विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु दिया आवश्यक दिशा-निर्देशबैठक में डीएम मिथिलेश मिश्र,एसपी अजय कुमार सहित कई पदाधिकारी रहे मौजूद

  • रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम 

लखीसराय। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, भारत सरकार की अध्यक्षता में बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई, जिसमें सभी जिलों के जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची के अद्यतन, मतदान केंद्रों की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया। इसके अतिरिक्त, मतदाता जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने, विशेष रूप से युवा और महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई।

लखीसराय जिले में निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, बिजली, और पहुंच मार्ग की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। साथ ही, जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने की योजना बनाई गई है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि लखीसराय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को गति दी जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का उपयोग करें। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य योजना तैयार करने और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया।

आज के बैठक में लखीसराय से जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र,पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, वरीय उपसमाहर्ता शशांक कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुश्री पम्मी रानी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम,जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी पिंटू कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.