दुर्गा पूजा को शांति और सौहार्द पूर्ण संपन्न कराने को लेकर कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से निकल गया फ्लैग मार्च

एसपी अजय कुमार का पूजा समितियों को सख्त निर्देश,डीजे का प्रयोग करने पर होगी प्राथमिकी दर्जडीएम मिथिलेश मिश्र ने जिले वासियों से आपसी भाईचारे के साथ दुर्गा पूजा मनाने कि,की अपील

  • रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम 

लखीसराय! दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर लखीसराय जिला प्रशासन की ओर से डीएम मिथिलेश मिश्र तथा एसपी अजय कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया!पूर्ण शारीरिक सुरक्षा कवच,हेलमेट,लाठी एवं सशत्र के साथ पुलिस बल शहर वासियों के बीच आम जनों की सुरक्षा का एहसास करते दिखे!इस बीच पुलिस अधीक्षक अजय कुमार का सख्त प्रशासक का रूप भी देखने को मिला!एसपी अजय कुमार द्वारासपी अजय कुमार द्वारा सभी पूजा समितियां को सख्त हिदायत दी गई की किसी भी कीमत पर डीजे का प्रयोग नहीं करेंगे अन्यथा डीजे का प्रयोग करने वाले पूजा समितियों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए डीजे को जब्त कर लिया जाएगा!एसपी अजय कुमार ने फ्लैग मार्च के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा संपन्न करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है!किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित ना हो उसके लिए लखीसराय पुलिस प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है! वहीं डीएम मिथिलेश मिश्र ने पूजा समितियां और नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ और भक्ति पूर्ण मां दुर्गा की पूजा और आराधना करें! किसी भी प्रकार का कोई उपद्रव ना मचाएं ना ही कानून को अपने हाथ में लें!लखीसराय जिला प्रशासन आम नागरिकों की सुरक्षा व सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है!लखीसराय जिला प्रशासन के द्वारा निकाले गए फ्लैग मार्च के दौरान लखीसराय डीएम मिथिलेश मिश्र,एसपी अजय कुमार ,एसडीएम प्रभाकर कुमार,एसडीपीओ शिवम कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों को बड़ी दुर्गा मंदिर संयुक्त समिति के द्वारा पगड़ी और चुनरी भेंट कर स्वागत किया गया।कुल मिलाकर देखा जाए तो दुर्गा पूजा के मद्देनज़र लखीसराय जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और एक्शन मोड में है! वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया और अराजक तत्वों पर भी पैनी नजर है!

Leave A Reply

Your email address will not be published.