लाल बहादुर शास्त्री विचार मंच ट्रस्ट की बैठक संपन्न, हरिओम सक्सेना बने जिला संयोजक, 2 अक्टूबर को होगा वृक्षारोपण कार्यक्रम

रामपुर, 28 सितम्बर 2025। आज लाल बहादुर शास्त्री विचार मंच ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदर्श कुमार सक्सेना के निवास स्थान पर संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से हरिओम सक्सेना को ट्रस्ट का जिला संयोजक मनोनीत किया गया।

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 2 अक्टूबर 2025 को मुर्तजा राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज में दोपहर 2 बजे से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस निर्णय का सभी उपस्थित सदस्यों ने स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में उपस्थित लोग

बैठक में आदर्श सक्सेना, हरिओम सक्सेना, आदित्य सक्सेना, हर्षित सक्सेना, मुकेश, प्रिंस श्रीवास्तव और अवधेश कुमार सिन्हा शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों और विचारों को समाज में जन-जन तक पहुँचाना ही ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है।

बैठक के अंत में तय किया गया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि समाज में पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया जा सके।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.