बरेली हिंसा केस: मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार, 8 आरोपी जेल भेजे गए – 24 नामजद और 2000 अज्ञात पर FIR दर्ज

बरेली। बरेली में हुई हिंसा मामले में बड़ा कदम उठाते हुए पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में मौलाना तौकीर रजा समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस ने अब तक 39 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, इस केस में 24 नामजद और करीब 2000 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की।

प्रेम नगर थाने में 1 FIR दर्ज

कोतवाली थाने में 6 FIR दर्ज

किला थाने में 1 FIR दर्ज

कैंट थाने में 1 FIR दर्ज

बारादरी थाने में भी मुकदमा लिखा गया

जांच में सामने आया है कि हिंसा के दौरान उपद्रवियों के पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटना से पहले मौलाना तौकीर रजा की कुछ लोगों के साथ बैठक हुई थी, जबकि पुलिस-प्रशासन ने इस कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी थी।

DM और SSP ने साफ किया कि बिना अनुमति सभा की गई, जिसके चलते स्थिति बिगड़ी और हिंसा भड़की।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.