रामपुर। हम एकता मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक मोहल्ला चिरान स्थित ज़ाकिर ख़ां के आवास पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक़ ख़ां ने की जबकि संचालन मास्टर ज़ुबैर साहब ने किया। इस बैठक में नगर अध्यक्ष नादिर ख़ां बबलू ने घोषणा करते हुए बताया कि मौ आज़म खां को वार्ड नंबर 10 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बैठक में यह भी तय किया गया कि नगर के सभी 43 वार्डों में अध्यक्ष नियुक्त कर वार्ड कमेटियां बनाई जाएंगी, ताकि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जा सके। मौ आज़म खां जल्द ही अपनी कमेटी बनाकर वार्ड नंबर 10 में संगठन को और अधिक सशक्त करेंगे।
राष्ट्रीय महासचिव मास्टर फ़िरोज खान ने कहा कि हम एकता मंच एक सामाजिक संगठन है जो समाज में एकता, भाईचारा और जनहित के मुद्दों पर लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि मौ आज़म खां के वार्ड अध्यक्ष बनने से संगठन को नई ऊर्जा और मज़बूती मिलेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक़ ख़ां ने मौ आज़म खां को बधाई देते हुए कहा कि उनके अध्यक्ष बनने से वार्ड नंबर 10 में जनता की समस्याओं को और मजबूती से उठाया जाएगा और समाधान भी कराया जाएगा।
वार्ड अध्यक्ष मौ आज़म खां ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह हम एकता मंच को मजबूत बनाने के लिए तन-मन-धन से काम करेंगे और वार्ड की जनता की सेवा करेंगे।
इस अवसर पर सभासद अलीम ख़ां, मोहम्मद नाज़िम साहब, डॉ. शुएब ख़ां, इरशाद ख़ां, ज़ाकिर ख़ां, मुनीर ख़ां, क़ासिम ख़ां, मुन्ने ख़ां, समीर ख़ां सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
