सोनभद्र: विधायकों ने महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान को बताया विकास की असली पहचान

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के रामलीला मैदान में शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे और घोरावल विधायक अनिल मौर्या ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया, जबकि अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की।
अपने संबोधन में विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि “महिलाएं समाज की रीढ़ हैं, उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना ही वास्तविक विकास है।” वहीं विधायक अनिल मौर्या ने कहा कि “महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज और प्रशासन दोनों को साथ मिलकर काम करना होगा।”
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत करना है। उन्होंने छात्राओं और महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098 और 112 के प्रयोग के प्रति प्रेरित किया।कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने बालिकाओं की आत्मरक्षा, लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया। इसके अलावा साहसिक कार्यों के लिए दो महिला आरक्षियों सहित कुल 9 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रुबी प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी समेत अन्य पुलिस अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.