14 जनवरी से शुरू हो रही राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा से देश की राजनीति में बड़ा बदलाव आएगा,,, वफाती मियां

बदायूं ।बदायूं जनवरी शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी वफाती मिया ने आज अपने विचारों से अबगत कराया कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस अब राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत न्याय यात्रा शुरू करने जा रही है जो 14 जनवरी को मणिपुर मे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा हरी झंडी दिखाकर यात्रा रवाना की जाएगी, जिसका 20 मार्च को मुंबई में समापन किया जाएगा। 6200 किलोमीटर लंबी यह भारत न्याय यात्रा 14 राज्यों से होकर गुजरेगी। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल जी ने तीन मुद्दे उठाए थे आर्थिक विषमताओं के बारे में सामाजिक ध्रुवीकरण के बारे में राजनीतिक तानाशाही के बारे में जो आज हमारे देश में हकीकत बन गई है। यह तीन बड़े मुद्दे थे इसके खिलाफ उन्होंने अपनी आवाज उठाई यह मन की बात नहीं जन की बात थी ।अब दूसरे चरण में भारत न्याययात्रा जो आर्थिक न्याय के लिए सामाजिक न्याय के लिए और राजनीतिक न्याय के लिए देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए महंगाई और बेरोजगारी से करोड़ों परिवार पीड़ित है ।उनको न्याय दिलाने के लिए यह यात्रा कारगर कदम साबित होगी। यह यात्रा उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा ११ दिन और 20 जनपदों से होकर गुजरेगीइसके लिए 7 जनवरी को राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडे ने यात्रा को सफल बनाने हेतु प्रदेश के समस्त वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक लखनऊ में बुलाई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.