मतदाता जागरूकता हेतु जीविका दीदीयों,जनप्रतिनिधि गण,मीडिया बंधु एवं उपस्थित पदाधिकारीयों को दिलाई गई मतदाता शपथ

डीएम मिथलेश मिश्र ने महिला वोटरों के जिले में कम होने पर जताई चिंता

  • रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम  

लखीसराय! लखीसराय जिला में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के खातों में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरण मुख्यमंत्री,बिहार नीतीश कुमार की उपस्थिति में किया। कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट नगर भवन लखीसराय में आयोजित किया गया, जिसमें 500 से ज्यादा जीविका दीदीयों, जनप्रतिनिधि गण, मीडिया के कर्मी एवं पदाधिकारीयों ने भाग लिया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने उपस्थित जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि लखीसराय जिले में महिला-पुरुष लिंगानुपात लगभग 900 है। यह चिंता का विषय है। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया की कम लिंगानुपात के साथ लखीसराय जिला में महिला वोटरों की संख्या और भी कम है। उन्होंने बताया कि 1000 पुरुष वोटर पर महिला वोटरों की संख्या मात्र 870 के करीब है। इसके लिए जिला पदाधिकारी ने आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा नए मतदाताओं को जोड़ते हुए महिला मतदाताओं की संख्या को बढ़ाना सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित पदाधिकारियों ने जीविका दीदियों के साथ स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता से संबंधित मतदाता शपथ ग्रहण किया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर,उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सीतु शर्मा, जिला जनसंपर्क पदाधिकार विनोद प्रसाद, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नीरज कुमार,निदेशक NEP नीरज आनंद, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग नैंसी मुर्मू, जिला परियोजना प्रबंधक अनीता कुमारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.