सोनभद्र: छात्रा डिम्पल चौहान को मिला एक दिन के लिए बीएसए का जिम्मा

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। जिले में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और छात्राओं में नेतृत्व क्षमता व आत्मविश्वास विकसित करने के उद्देश्य से अनोखी पहल की गई। प्राथमिक विद्यालय सोनभद्र नगर की कक्षा पाँच की छात्रा डिम्पल चौहान को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय ने डिंपल को अपनी कुर्सी पर बिठाया
जिम्मेदारी संभालते ही डिम्पल ने अपने काम को पूरी गंभीरता और आत्मविश्वास के साथ निभाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य के प्रति सजग और अनुशासित रहने के निर्देश दिए।
एक दिन की बीएसए बनी डिम्पल ने कार्यालय की कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से चल रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की और रजिस्टरों की जाँच करते हुए उपस्थिति का मिलान कराया। इसके साथ ही अधिकारियों को विद्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने, समयबद्ध तरीके से शिक्षण कार्य कराने और अनुशासन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
डिम्पल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि उनका सपना है भविष्य में बड़ा प्रशासनिक पद पाकर शिक्षा और समाज की सेवा करना। उन्होंने कार्यस्थल पर पारदर्शिता और टीमवर्क की अहमियत पर बल दिया।
इस अवसर पर बीएसए कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने डिम्पल का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.