रामपुर: नवीन मंडी में व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने मंडी समिति के खिलाफ जताया विरोध, समस्याओं का समाधान करने का दिया आश्वासन

रामपुर। तिलक नगर कॉलोनी के उद्योग और व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी साथी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और कृषि उत्पादन मंडी समिति के खिलाफ विरोध जताया। व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने नगर मजिस्ट्रेट सालिकराम महोदय से बैठक के माध्यम से नवीन मंडी की समस्याओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने बताया कि नवीन फ्रूट और सब्जी मंडी की दुकाने बहुत छोटी बनाई गई हैं और दुकानों के आगे चबूतरे खुले होने के कारण बारिश और धूप से माल की सुरक्षा नहीं हो पा रही है। इसके अलावा दुकानों पर लगाए गए टीन शेड को मंडी प्रशासन द्वारा जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ।

व्यापारियों ने मांग की कि:

दुकानों के आगे चबूतरे पर शेड लगवाए जाएं।

नवीन मंडी में खाली जमीन का उपयोग कर अतिरिक्त दुकाने और पक्के टीन शेड बनवाए जाएं।

मंडी में दूसरा गेट खोलकर यातायात की समस्या हल की जाए।

पीने योग्य स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जाए।

नालियों और नलों की सफाई कर जल भराव की समस्या का समाधान किया जाए।

चुनाव के दौरान वोटिंग मशीन व पेटियों को उचित स्थान पर शिफ्ट किया जाए।

नगर महोदय ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी, मंडल अध्यक्ष अब्दुल बासिक, प्रदेश मंत्री पप्पू खान, नगर अध्यक्ष महफूज हुसैन, बाबू खान, दिलशाद अहमद, फहीम अहमद सहित सैकड़ों व्यापारी और पदाधिकारी मौजूद थे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.