सोनभद्र: महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा पर कंपोजिट विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। घोरावल के कंपोजिट विद्यालय भरौली में थाना प्रभारी शिवप्रताप वर्मा के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद पटेल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में एसआरजी संजय मिश्र ने अंगवस्त्रम भेंट कर थाना प्रभारी का स्वागत किया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सशक्तिकरण से जोड़ते हुए समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना रहा। थाना प्रभारी शिवप्रताप वर्मा ने छात्राओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 181 महिला सहायता नंबर, 112 आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने आत्मरक्षा के उपायों, महिला संबंधी कानूनों और उत्पीड़न की स्थिति में अपनाए जाने वाले कदमों की भी जानकारी दी। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने भी छात्रों – छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर विद्यालय के शिक्षकों एवं इमरजेंसी नंबर पर सूचित करे और अपनी समस्या को बेहिचक बताएं।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की। उन्होंने महिला सुरक्षा पर अपने विचार रखे और जागरूकता को जीवन में अपनाने की शपथ ली। मौके पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएँ और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.