मोदीनगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर जिला संगोष्ठी का भव्य आयोजन

मोदीनगर। मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के दुल्हन बैंक्वेट हॉल में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर जिला संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्तित्व और क्षेत्रीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने साझा किए विचार

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा रहे। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद दर्शन और उनके राष्ट्रहितकारी विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवाच का संबोधन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह ने की। इस अवसर पर लोनी विधायक नन्द किशोर गुर्जर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा—
“पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श और सिद्धांत समाज के समग्र विकास एवं राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।”

बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली, ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह, निवर्तमान जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल, शहर अध्यक्ष आकाश शर्मा, गन्ना समिति अध्यक्ष राजन चौधरी, नगर पंचायत निवाड़ी अध्यक्ष अनिल त्यागी, अमित चौधरी (कार्यक्रम संयोजक) सहित क्षेत्र के अनेक प्रमुख नागरिक और कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.