दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

  • रिपोर्ट- नीरज मित्तल

सेक्टर-8 स्थित डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र में आज विवेकानंद शाखा भारत विकास परिषद, ALMICO एवं दिल्ली भारत विकास फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया।

यह शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पंजीकरण के दौरान लोगों में विशेष उत्साह देखा गया और नए उपकरण पाने की खुशी उनके चेहरों पर साफ झलक रही थी।

शिविर में 20 से अधिक दिव्यांगजन कृत्रिम अंग (Artificial Limb) हेतु पंजीकृत हुए, वहीं 40 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का अन्य उपकरणों हेतु पंजीकरण किया गया।

इस अवसर पर ALMICO की पूरी टीम, विवेकानंद शाखा भारत विकास परिषद के अध्यक्ष बी.एस. त्यागी, सचिव प्रीता आहूजा, दिल्ली भारत विकास फाउंडेशन की टीम, डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र के मेडिकल डायरेक्टर रमेश अग्रवाल एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने शिविर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के कमजोर वर्गों के लिए संबल सिद्ध होते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.