मीरजापुर: थाना राजगढ़ व एसओजी की संयुक्त टीम ने ₹20 हजार के इनामिया गो-तस्कर को पुलिस मुठभेड़ में दबोचा, अवैध तमंचा बरामद

  •  रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मीरजापुर, 21 सितंबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और गो-तस्करी में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना राजगढ़ पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।

आज थाना राजगढ़ क्षेत्र के रेमरी जंगल में पुलिस मुठभेड़ के दौरान ₹20 हजार का इनामिया वांछित गो-तस्कर रिंकू यादव उर्फ मुलायम यादव पुत्र ईश्वर यादव, निवासी चिताड़ी थाना चौनपुर, जनपद कैमूर भभुआ (बिहार) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया। घायल अवस्था में उसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु राजगढ़ सीएचसी भेजा गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस (315 बोर) बरामद हुआ। अभियुक्त के खिलाफ थाना राजगढ़ में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।

अपराधिक इतिहास:

मु0अ0सं0-105/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि. एवं 11 पशु क्रुरता अधि., थाना राजगढ़, मीरजापुर।

मु0अ0सं0-162/2025 धारा-109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट, थाना राजगढ़, मीरजापुर।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

थानाध्यक्ष दया शंकर ओझा मय पुलिस टीम, थाना राजगढ़।

निरीक्षक राजीव सिंह, प्रभारी एसओजी मय पुलिस टीम।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.