राष्ट्रीय लोक दल के ज़िला कार्यालय रामपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का एजेंडा: 23 सितम्बर 2025 को मुरादाबाद में आयोजित होने वाले मंडलीय सम्मेलन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श।
चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा। आगामी पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा। बैठक की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष शाहिद हुसैन पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य ने की, संचालन प्रभात भारद्वाज ने किया। बैठक में बताया गया कि जनपद रामपुर से सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को 23 सितम्बर को प्रातः 10: बजे तक ज़िला कार्यालय पर उपस्थित होना होगा, जहाँ से सभी लोग एकत्र होकर मुरादाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। सदस्यता अभियान की समीक्षा के दौरान ज़िला अध्यक्ष ने आगामी पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए कहा कि जो भी कार्यकर्ता चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन शीघ्र ही ज़िला कार्यालय में प्रस्तुत करें। बैठक में प्रमुख रूप से रुहैलखण्ड की क्षेत्रीय महासचिव सुमन सिंह परिहार, महिला प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय अध्यक्ष एडवोकेट शशि बाला, नगर अध्यक्ष नवाब ख़ान, विधानसभा अध्यक्ष (चमरहुआ) हफ़ीज़ आक़िल, नगर महासचिव मोनी ख़ान, महिला प्रकोष्ठ की ज़िला अध्यक्ष कुलदीप कौर, कलावती, सुरेंद्र सिंह, सरदार दर्शन सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख साथियों में मुराद अली, मोहम्मद शादाब, शमशाद, मोहम्मद नाज़िम, हनीफ़ प्रधान, मोहम्मद सलमान, मेराज, अतीक, आशिक़ अली, मोहम्मद आसिफ़, नसीर अली, राधे कृष्ण, जसवंत सिंह, करण पाल, चन्द्रपाल आदि मौजूद रहे,
Khabre Junction (खबरें जंक्शन) is an emerging channel of the country. Where we introduce .. every news of your state and city. You will also be able to enjoy breaking news, politics, sports and entertainment related to the public interest of the country and the world here.
