गाजियाबाद में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा भूकंप और अग्निकांड पर मॉकड्रिल आयोजित

गाजियाबाद। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गाजियाबाद ने उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ के सौजन्य से आज ओपुलैंट मॉल, गाजियाबाद में एक विशेष मॉकड्रिल एक्सरसाइज का आयोजन किया। यह मॉकड्रिल भूकंप, प्रौद्योगिकी आपदा और अग्निकांड जैसी आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई।

इस अभ्यास में अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ओपुलैंट मॉल के सुरक्षाकर्मी एवं सिविल डिफेंस के सदस्य भी सक्रिय रूप से शामिल हुए। मॉकड्रिल के दौरान विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को समझाया कि आपदा की स्थिति में किस तरह से अपने आप को सुरक्षित रखते हुए दूसरों की मदद की जा सकती है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था

आपदा प्रबंधन के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना।

भूकंप और आग जैसी आपदाओं के दौरान तत्काल प्रतिक्रिया की क्षमता विकसित करना।

विभागों के बीच समन्वय और त्वरित कार्रवाई को परखना।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का कहना है कि ऐसे मॉकड्रिल अभ्यास समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि आमजन को आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय सही तरीके से काम करना आ सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.