कबाड़ के गोदाम मे आग लगनें से हज़ारो का सामान ख़ाक

सिकंदराबाद। हाईवे ईदगाह स्थित कबाड़ के गोदाम में आग लगने से चारों तरफ अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
सिकंदराबाद के मोहल्ला शेखवाड़ा निवासी अजीज कुरैशी ने बताया कि उसकी ईदगाह के पास कबाड़ का गोदाम है। जिसमें दोपहर करीब 3:00 बजे गोदाम में आग लग गई । सूचना पर जब तक वह मौके पर पहुंचे तब तक गोदाम में रखा हजारों का समान जलकर खाक हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.