IPS अभिषेक वर्मा ने CM योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट, हापुड़ से हटाए जाने के बाद से साइड लाइन में
लखनऊ। यूपी कैडर के IPS ऑफिसर अभिषेक वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। चर्चा है कि यह मुलाकात उनके करियर के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
गौरतलब है कि 17 जुलाई 2024 को हापुड़ SP पद से हटाए गए अभिषेक वर्मा तब से साइड लाइन चल रहे हैं। वर्तमान में वे रेलवे के SP पद पर तैनात हैं। सूत्र बताते हैं कि एक प्रमुख अस्पताल मालिक, जो सत्ता से करीबी संबंध रखता है, से टकराव के बाद वर्मा को अचानक हापुड़ से हटा दिया गया था। तब से उन्हें किसी प्राइम पोस्टिंग पर नहीं भेजा गया।
राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर कई तरह की चर्चाएँ तेज हैं। कुछ लोग इसे भविष्य में संभावित पोस्टिंग बदलाव से जोड़कर देख रहे हैं, तो वहीं कई इसे एक सामान्य शिष्टाचार मुलाकात बता रहे हैं।
