पेड़ पौधे प्रकृति का अनमोल तोहफा: प्रो.दलीप सिंह 

प्रधान मंत्री के 75 वे जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम मनाया गया 

ऐलनाबाद 18 सितंबर ,( एम पी भार्गव ) सीएमआरजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मीठी सुरेरा एलेनाबाद में महानिदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकुला द्वारा जारी किए गए पत्र की अनुपालना में प्राचार्य डा.सज्जन कुमार के निर्देशानुसार कार्यकारी प्राचार्य प्रो. दलीप सिंह की अध्यक्षता व डा. अमनप्रीत कौर के संयोजन में माननीय प्रधानमंत्री के 75 वें जन्मदिन पर सत्रह सितंबर से दो अक्तूबर तक आयोजित “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम की निरंतरता में आज पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में कार्यकारी प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अपने संबोधन में कहा कि पेड़ पौधे हमारे प्रकृति का अनमोल तोहफा हैं। वे हमें खाद्य, ऑक्सीजन, और नये जीवन की संभावनाएं प्रदान करते हैं। पेड़ पौधों के बगीचे हमारे आस-पास खूबसूरती और हरियाली का संग्रहण करते हैं।कार्यक्रम की सयोंजक डा. अमनप्रीत कौर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पेड़ हमारे प्राकृतिक वातावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।क्योंकि हम उनके बिना जीवन सुरक्षित नहीं रह सकते।पेड़ों की हर रक्षा करनी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी उनका आनंद उठा सकें।हमें पेड़ों के महत्व को समझकर उनकी सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।महाविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी डा. जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि प्रो. प्रवीण अग्रवाल व वाणिज्य विषय परिषद की देख रेख में पौधारोपण का कार्य किया गया जिसमें त्रिवेणी सहित महाविधालय प्रांगण और आस पास के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।इस मौके पर कालेज के सभी शैक्षणिक व ग़ैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.