दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: आर्थिक रूप से कमजोर सीनियर सिटिजन्स को 50 हजार नई पेंशन, 17 सितंबर को होगी शुरुआत

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर सीनियर सिटिजन्स के लिए 50 हजार नई पेंशन शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना की शुरुआत बुधवार, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। सरकार ने इस योजना के लिए 149 करोड़ रुपये का बजट पहले ही आवंटित कर दिया है।

बुजुर्गों को बड़ी राहत

दिल्ली में लंबे समय से सीनियर सिटिजन्स पेंशन की सुविधा न मिलने से बुजुर्ग परेशान थे। अब सरकार ने उनकी यह समस्या दूर कर दी है। नई पेंशन स्कीम से 50 हजार बुजुर्गों को सीधा फायदा मिलेगा।

पेंशन राशि में बढ़ोतरी

60 से 69 वर्ष आयु वाले सीनियर सिटिजन्स को हर महीने ₹2,500 पेंशन मिलेगी।

70 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को हर महीने ₹3,000 पेंशन दी जाएगी।

यह बढ़ोतरी मार्च 2025 के बजट में की गई थी।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन E-District Portal (edistrict.delhigovt.nic.in ) पर किया जाएगा।

“वृद्धावस्था पेंशन” विकल्प चुनकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

जांच पूरी होने के बाद पेंशन सीधे बुजुर्गों के बैंक खाते में PFMS पोर्टल के जरिए ट्रांसफर की जाएगी।

पारदर्शी चयन प्रक्रिया

इस स्कीम का लाभ सबसे पहले आवेदन करने वाले 50 हजार जरूरतमंद बुजुर्गों को मिलेगा। पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी रखा गया है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.