भगवान वाल्मीकि प्रबंधन समिति का गठन, 7 अक्टूबर को होगा भव्य प्रकट दिवस समारोह

ऐलनाबाद 17 सितंबर ( एम पी भार्गव ) शहर के तलवाड़ा रोड स्थित भगवान वाल्मीकि चौक पर वाल्मीकि समाज की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रो. सावन धारीवाल ने की। इस दौरान समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से भगवान वाल्मीकि प्रबंधन समिति का गठन किया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 7 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस को भव्य रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समिति में नवनियुक्त पदाधिकारी में प्रधान अमित सरबटा, उप प्रधान अमर परिहार, सचिव कृष्ण सोनिया, कोषाध्यक्ष सुभाष सरबटा, सहसचिव अजय सरबटा, सह-कोषाध्यक्ष संजय रति, संगठन मंत्री अमर धारु, सह-संगठन मंत्री सन्नी धारीवाल, प्रेस प्रवक्ता प्रेम सोहल, धर्मवीर, सलाहकार प्रो. सावन धारीवाल व एडवोकेट सतपाल सरबटा को सर्वसम्मति से बनाया गया। इस अवसर पर प्रधान अमित सरबटा ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान वाल्मीकि जी का प्रकट दिवस समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हम सभी का प्रयास रहेगा कि इस बार का आयोजन ऐतिहासिक व यादगार बने। समाज की एकता और सहयोग से यह आयोजन भव्यता के साथ सम्पन्न किया जाएगा। इस अवसर पर राजीव अठवाल, संदीप कुमार, इंद्र कुमार, हरिसिंह, मदन लाल, रविकुमार, विजय कुमार, साहिल कुमार सहित समाज के अन्य गणनान्य लोग भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.