प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती पर दी शुभकामनाएं, जन्मदिन की बधाइयों के लिए जताया आभार
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन “सृष्टि के शिल्पकार की विशेष आराधना का पावन अवसर है” और नवसृजन में संलग्न सभी कर्मयोगियों का अभिनंदन किया।
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया—
“देशभर के अपने परिवारजनों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। सृष्टि के शिल्पकार की विशेष आराधना के इस पावन अवसर पर नवसृजन में जुटे सभी कर्मयोगियों को मेरा हृदय से अभिनंदन। आपकी प्रतिभा और परिश्रम सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारतवर्ष के निर्माण में बहुत मूल्यवान है।”
देशभर के अपने परिवारजनों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। सृष्टि के शिल्पकार की विशेष आराधना के इस पावन अवसर पर नवसृजन में जुटे सभी कर्मयोगियों को मेरा हृदय से अभिनंदन। आपकी प्रतिभा और परिश्रम सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारतवर्ष के निर्माण में बहुत मूल्यवान है।
— Narendra Modi (@narendramodi) September 17, 2025
जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए जताया आभार
अपने 75वें जन्मदिन पर मिली बधाइयों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष का विशेष आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा—
“140 करोड़ देशवासियों के स्नेह और सहयोग से हम सशक्त, समर्थ और स्वावलंबी भारतवर्ष के निर्माण के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। आपके विजन और विचार हमारे लिए अत्यंत प्रेरणादायी हैं।”
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन की शुभकामनाओं पर प्रधानमंत्री ने लिखा—
“आपकी शुभकामनाएं राष्ट्र की समर्पित सेवा के संकल्प को और मज़बूत करती हैं।”
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के बधाई संदेश पर मोदी ने कहा—
“देशवासियों के कल्याण और राष्ट्र के समग्र विकास के लिए हमारी सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। यह आप सबका स्नेह ही है, जो मुझे निरंतर देशसेवा में जुटे रहने के लिए प्रेरित करता रहता है।”
