गोरखपुर: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

  • रिपोर्ट- शिवेंदु श्रीवास्तव

गोरखपुर। समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के तहत राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज महुआपार, गोरखपुर में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस प्रदर्शनी में छात्राओं ने पर्यावरण, जैव विविधता, वैकल्पिक ऊर्जा, भौतिक विज्ञान तथा जीव विज्ञान से संबंधित विषयों पर मॉडल प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या ने मां सरस्वती की वंदन करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रजत कुमार सिंह (प्रवक्ता), प्रतीक मिश्रा (स० अ०) तथा श्रीमती नीलम राय (स०अ०) रहीं। अतिथियों का स्वागत उन्हें उपहार स्वरूप पौधे देकर किया गया। इस अवसर की निर्णायक समिति के सदस्य नेशनल इंटर कॉलेज के प्रवक्ता रामकृष्ण शुक्ला, जितेंद्र यादव (स०अ०) विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी सिंह, मंजली (स०अ०) तथा निशा प्रजापति (स०अ०) रहे। निर्णायक समिति ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल का परीक्षण एवं निरीक्षण किया। इस दौरान प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआपार, गोरखपुर के विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया गया। अतिथियों तथा आगंतुकों ने छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल की सराहना की। इस प्रदर्शनी की अध्यक्षता प्रधानाचार्या मीनाक्षी सिंह ने की एवं कार्यक्रम का संचालन संयोजक पूजा मल्ल (सo अo- विज्ञान) द्वारा किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.