मुजफ्फरनगर में जीवन बचाने की मुहिम: एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे की सख्त पहल, “नो हेलमेट-नो फ्यूल” अभियान जारी

मुजफ्फरनगर। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक अतुल चौबे लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। धूप हो या बरसात, वे अपनी टीम के साथ स्कूलों और सड़कों पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे हैं।

1 सितंबर से 30 सितंबर तक चल रहे “नो हेलमेट-नो फ्यूल” अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस पेट्रोल पंपों पर विशेष चेकिंग कर रही है। इस नियम के तहत बिना हेलमेट के आने वाले बाइक चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।

एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे ने कहा कि हादसों का सीधा असर पीड़ित परिवारों पर पड़ता है, वहीं अप्रत्यक्ष रूप से समाज और देश को अपूर्णीय क्षति झेलनी पड़ती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक लोग यातायात नियमों का कड़ाई से पालन नहीं करेंगे, तब तक दुर्घटनाओं पर पूरी तरह से रोक लगाना संभव नहीं है।

उन्होंने अपील की कि लोग अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक हों, क्योंकि सड़क सुरक्षा का सीधा संबंध हर नागरिक की जिम्मेदारी से जुड़ा हुआ है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.