रामपुर: उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला के नेतृत्व में चल रहा वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान रामपुर जिले में भी चला कांग्रेस के नेताओं ने अपने बूथों पर काम किया और फर्जी वोटर चिन्हित करके उनकी रोकथाम के लिए प्रदेश नेतृत्व को सारा डाटा सोप जैसा कि हम सभी जानते हैं नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस करके वोट चोरी का खुलासा किया उससे भाजपा और उसका आयोग सदमे है युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनी कपूर ने कहा कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता आम जनमानस को जागरूक करने का काम कर रहा है राहुल गांधी ने तथ्यों के साथ वोट चोरी का खुलासा जनता और सरकार के सामने किया है जिसका जवाब चुनाव आयोग को देना था लेकिन जवाब भाजपा दे रही है क्योंकि चुनाव आयोग भाजपा के सहयोगी दल के रूप में कार्य कर रही है अब देश जनता वोट चोरी की सच्चाई जानना चाहती है जनता समझ चुकी है की उसका वोट चोरी करके भाजपा सरकार में आई है युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने अपने-अपने बूथों पर अभियान चलाया
इस मोके पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आरिफ अल्वी, युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष यावर अली खान, युवा कांग्रेस रामपुर विधानसभा अध्यक्ष यासिर शाह, गगन अरोरा, जतिन बाबा, मनोज कश्यप, आदि लोग मौजूद रहे.
