कानपुर दक्षिण: अर्रा में खाली प्लॉट पर जुआ खेलते 16 जुआड़ी गिरफ्तार

कानपुर दक्षिण। हनुमंत बिहार थाना क्षेत्र के अर्रा इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खाली प्लॉट में जुआ खेल रहे 16 जुआड़ियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में अंश सैनी उर्फ अंकित सैनी, विनोद शर्मा, मयंक मिश्रा, सतीश कुमार, अनूप कुशवाहा, विजय वर्मा, मोहम्मद अनीश, ध्रुव कुमार, सुभाष चंद रस्तोगी, ऋषभ शुक्ला, सुमित तिवारी, अजय शुक्ला, शोभित गुप्ता, शाहनवाज़, अजय कुमार और अनूप सिंह शामिल हैं।

यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, निशांत कुमार राणा, सचेंद्र कुमार, प्रवीर राव, धरवीर सिंह, कप्तान सिंह, अमन पांडेय, हेड कांस्टेबल अश्वनी कुमार दीक्षित, प्रमोद कुमार, तथा कांस्टेबल रनवीर सिंह और लाखन सिंह शामिल रहे।

पुलिस ने मौके से जुआ सामग्री बरामद कर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.