रामपुर : विधायिका राजबाला के प्रयास से नवादिया से मोक्ष धाम तक 131.65 लाख की लागत से सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

रामपुर : शाहबाद-मिलक की विधायिका राजबाला के अथक प्रयासों से नवादिया से मोक्ष धाम तक 0.500 किलोमीटर लंबे मार्ग के नव निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस कार्य हेतु 131.65 लाख रुपये की लागत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे शासन द्वारा स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

मोक्ष धाम सेवा ट्रस्ट, मिलक जिला रामपुर के पदाधिकारीगण, सदस्य और नगर की समस्त जनता ने इस फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक राजबाला का आभार जताया।

इस उपलक्ष्य में मोक्ष धाम सेवा ट्रस्ट, मिलक के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधायिका राजबाला और उनके पति दिलीप लोधी को स्मृति चिन्ह व शाल उड़ाकर सम्मानित किया। ट्रस्ट ने इसे एक असंभव कार्य को संभव बनाने वाला ऐतिहासिक निर्णय बताया।

इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ विधायक राजबाला की भेंटवार्ता हुई, जिसमें विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष के.के. शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. हरीश अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, अभय अग्रवाल और अशोक महेश्वरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.