मोदीनगर : थाना मोदीनगर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान व मुखबिर की सूचना के आधार पर अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले अभियुक्त आशीष कुमार उर्फ कलुआ पुत्र किशन लाल उर्फ पप्पू निवासी भूपेन्द्रपुरी गली न0-03 थाना मोदीनगर गाजियाबाद उम्र करीब 33 वर्ष को तिबडा बम्बा रोड, कृष्णाकुंज के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कुल वजन 9.520 ग्राम अवैध स्मैक व 500/- रूपये बरामद हुए है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 514/25 धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अन्य आपाराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली
थाना मोदीनगर पुलिस टीम।
