Ellenabad: घग्गर के जलस्तर और तटबंधों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क
-सिंचाई विभाग की 24 टीमों के अलावा जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी दिन-रात कर रहे निरीक्षण
ऐलनाबाद 06 सितंबर ( एम पी भार्गव ): घग्गर (Ghaggar River) के जलस्तर और तटबंधों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ कार्य रहा है। सिंचाई विभाग की 8 सेक्टरों में 24 टीमें तो लगातार निगरानी कर ही रही हैं, वहीं जिला प्रशासन की वरिष्ठ अधिकारी रात में भी मौका निरीक्षण कर पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीपीओ आदि अधिकारियों की टीमें दिन के अलावा रात को घग्गर (Ghaggar River) के तटबंधों को मजबूत करने की दिशा में कार्य करते हुए ग्रामीणों के साथ लगातार संवाद कर रही हैं और बिजली व्यवस्था सहित जरूरत अनुसार अन्य संसाधन मुहैया करवा रही है। इसके अलावा टीमें ड्रेन व खरीफ चैनलों का भी निरीक्षण कर रही हैं। उपायुक्त शांतनु शर्मा भी लगातार स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। फिलहाल जिला में घग्गर नदी (Ghaggar River) के मुख्य तटबंध सुरक्षित हैं और किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है। तटबंधों को और मजबूत करने के लिए मिट्टी के कट्टे लगाए जा रहे हैं, वहीं जेसीबी, पोकलेन आदि की सहायता से तटबंधों की मजबूती की जा रही है। बारिश की बावजूद लगातार टीमें व्यवस्था पुख्ता करने में जुटी हैं।
शुक्रवार रात व शनिवार को एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, एसडीएम ऐलनाबाद पारस भागोरिया, तहसीलदार शुभम शर्मा, नायब तहसीलदार सुभाष चंद्र व बीडीपीओ स्टालिन सिद्धार्थ सचदेवा आदि अधिकारियों ने घग्गर नदी के तटबंधों व हिसार घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन व खरीफ चैनलों का निरीक्षण किया। एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार ने अहमदपुर, रूपाणा, शाहपुरिया क्षेत्र, मुसाहिबवाला, पनिहारी, नाथूसरी कलां, शकरमंदोरी, चाहरवाला गांव के क्षेत्र में मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्था करने में अपना पूरा सहयोग दे रहे , ऐलनाबाद का उपमंडल पत्रकार संघ भी इस कार्य में सहयोग देने में पीछे नहीं है सभी सदस्य तन, मन धन से सहयोग कर रहे हैं ।
यह भी पढ़ें- बरसाती पानी की जल्द निकासी के लिए फिल्ड में उतरी अतिरिक्त टीम
