‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ 19 सितंबर को होगी रिलीज, सेंसर विवाद के बाद मिला रास्ता

नई दिल्ली। काफी इंतजार और विवादों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ आखिरकार रिलीज के लिए तैयार है। लंबे समय से अटकी इस फिल्म को अब नई तारीख मिल गई है।

यह फिल्म पहले 1 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से मंजूरी में देरी की वजह से इसकी रिलीज टल गई। मेकर्स को सेंसर सर्टिफिकेट पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी और जब कोई विकल्प नहीं बचा, तो उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया। वहां से राहत मिलने के बाद फिल्म की नई रिलीज डेट घोषित कर दी गई है।

अब यह फिल्म 19 सितंबर 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा कि ‘अजेय’ सिर्फ एक नेता की कहानी नहीं, बल्कि उस संत की यात्रा है, जिसने राजनीति का मार्ग चुनकर देश के सबसे बड़े राज्य की बागडोर संभाली।

स्टारकास्ट और क्रू

मुख्य भूमिका में अनंत जोशी नजर आएंगे।

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, परेश रावल, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा भी अहम भूमिकाओं में होंगे।

निर्देशन रविंद्र गौतम ने किया है।

संगीत मीत ब्रदर्स का है।

कहानी और प्रेरणा
इस फिल्म की कहानी लेखक शांतनु गुप्ता की मशहूर किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ से प्रेरित है। ट्रेलर से ही साफ है कि फिल्म योगी आदित्यनाथ की साधु से मुख्यमंत्री बनने तक की संघर्षपूर्ण यात्रा को दिखाती है।

फिल्म की नई रिलीज डेट के एलान के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह है और दर्शक 19 सितंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.