नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस ने किया हॉफ एनकाउंटर, पैर में मारी गोली

- 25 हजार का इनाम आरोपी पर था घोषित

  • रिपोर्ट- शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस मुठभेड़ में नाबालिका से दुष्कर्म करने वाले 25,000 रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया है।
दिनांक 29 अगस्तको थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिका के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी, जिसके संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना में संलिप्त अभियुक्त अनुप पटेल पुत्र रमेश पटेल निवासी ग्राम कुसी, थाना रॉबर्ट्सगंज की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के विशेष निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया था।
कार्रवाई करते हुए थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त 03 सितम्बर 2025 को तड़के लगभग 01:50 बजे मारकुण्डी इको पॉइंट के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर अभियुक्त को घेराबंदी कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया, जिस पर अभियुक्त ने पुलिस बल पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल अवस्था में अभियुक्त को सीएससी रॉबर्ट्सगंज ले जाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अभियुक्त अनुप पटेल पर पूर्व में 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, अपराध निरीक्षक माधव सिंह, चौकी प्रभारी संजय सिंह मय हमराह, उपनिरीक्षक विनोद यादव मय हमराह, उपनिरीक्षक आशुतोष राय मय हमराह, उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह मय हमराह तथा उपनिरीक्षक ओम प्रकाश सिंह मय हमराह शामिल रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.