6 साल की बालिका के अपहरणकर्ता संग पुलिस मुठभेड़, आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली

  • रिपोर्ट- शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। जनपद के थाना पिपरी क्षेत्र में 6 वर्षीय बालिका का टॉफी देने के बहाने अपहरण करने वाले आरोपी चन्द्रेश कुमार बैठा पुत्र जगदीश बैठा, निवासी सगमापुतुर थाना धुरकी, जिला गढ़वा (झारखंड) को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ थाना पिपरी में मुकदमा अपराध संख्या 175/2025, धारा 137(2) बीएनएस दर्ज है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने धौकी नाला की ओर दबिश दी। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायर किया। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए म्योरपुर अस्पताल भेजा। मौके से एक 3.15 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए। पिपरी पुलिस ने बताया कि इस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.