त्रिकोणीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सोनभद्र शिक्षक टीम घोषित

  • रिपोर्ट- शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। अक्टूबर माह में प्रस्तावित वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र के बीच होने वाले त्रिकोणीय क्रिकेट टूर्नामेंट हेतु फिट इंडिया टीचर्स गेम्स वेलफेयर एसोसिएशन सोनभद्र ने जनपद की टीम की घोषणा कर दी है। यह प्रतियोगिता वाराणसी में आयोजित होगी।
जिला प्रभारी फिटगवा दिवाकर तिवारी ने बताया कि वर्ष 2024-25 के लिए चयनित कैनवस बाल पुरुष शिक्षक क्रिकेट टीम में सोनभद्र जनपद से कुल 16 खिलाड़ियों को जगह दी गई है।
घोषित क्रिकेट टीम में शामिल खिलाड़ी शमशेर सिंह (कप्तान), विनय सिंह (उपकप्तान), आरकेश पटेल, अशोक कुमार, मोहम्मद अजीज, दिलीप कुमार, रोहित कुमार, डीके, प्रदीप कुमार, रंजीत कुमार, विश्व प्रसाद, जय गुप्ता, अमर गोपाल, उमाशंकर बैस, मिथिलेश कुमार और राजगोविंद सिंह हैं।
टीम के अतिरिक्त सात खिलाड़ियों को स्टैंडबाय के रूप में रखा गया है। इनमें फैजान, लायक सिंह, धर्मराज, अतुल मिश्रा, आलोक तिवारी, अशफाक और सूरज शामिल हैं। टीम की घोषणा के बाद जिलेभर के शिक्षकों ने खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि सोनभद्र की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.