केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा से मिले वरिष्ठ अधिवक्ता आरिफ खां

रामपुर। वरिष्ठ अधिवक्ता आरिफ खां ने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड भू-कानून समेत विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

रामपुर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता आरिफ खां वर्तमान में उत्तराखंड हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने नगरपालिका परिषद भवाली से भाजपा के पूर्व अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रकाश आर्य और अंकित सिंह के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा से भेंट की।

आरिफ खां ने बताया कि अजय टम्टा उनके लॉ कॉलेज के सहपाठी धुर्व टम्टा के छोटे भाई हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री जी ने उन्हें बड़े भाई जैसा मान और सम्मान दिया। बातचीत के दौरान अजय टम्टा ने उत्तराखंड में हाल ही में आई आपदा पर चिंता व्यक्त की और कहा कि “केंद्र सरकार आपदा राहत व पुनर्निर्माण कार्यों में उत्तराखंड सरकार को हर संभव मदद उपलब्ध कराएगी। प्रदेश की सड़कों के पुनर्निर्माण और ट्रीटमेंट के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उत्तराखंड केंद्र की प्राथमिकता सूची में है और आपदा राहत कार्यों को तुरंत गति दी जाएगी।”

आरिफ खां ने केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड भू-कानून के संबंध में अपने सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि भूमि पर स्वामित्व, भूमि अधिग्रहण और भूमि उपयोग को नियंत्रित करना प्रदेश के हित में होगा। इस पर अजय टम्टा ने अधिकांश सुझावों से सहमति जताई और कहा कि इस दिशा में सकारात्मक पहल की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.