Badaun: रिजर्व पुलिस लाइन में दूसरे दिन भी जारी रहीं खेल प्रतियोगिताएं

डॉ0 बृजेश कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ व इन्द्रजीत सिंह प्रतिसार निरीक्षक के नेतृत्व में द्वितीय अन्तर जनपदीय कबड्डी कलस्टर (महिला/पुरुष), कबड्डी, जिमनास्टिक, फेसिंग, खोखो प्रतियोगिता वर्ष – 2025 के दूसरे दिन रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूँ के पुलिस परेड ग्राउण्ड में प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया । जिसमें निर्णायकों के रूप में रामदास एन0आई0एस, ब्रजेश कुमार एन0आई0एस, मधुकर महेन्द्र मुर्मू एन0आई0एस, रामअवतार एन0आई0एस, वरूण प्रताप सिंह एन0आई0एस रहें । आज की प्रतियोगिता के परिणाम निम्न प्रकार हैं-

कबड्डी पुरूष वर्ग
जनपद बदायूँ व जनपद रामपुर के मध्य सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें जनपद बदायूँ 23-01 से विजयी रहा ।

कबड्डी महिला वर्ग
प्रथम सेमीफाइनल मुकाबला जनपद बरेली व जनपद शाहजहाँपुर के मध्य खेला गया जिसमें जनपद शाहजहाँपुर 32-13 से विजयी रहा । दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जनपद बदायूँ व जनपद सम्भल के मध्य खेला गया जिसमें जनपद बदायूँ 11-7 से विजयी रहा ।

खो-खो पुरूष वर्ग
प्रथम सेमीफाइनल मुकाबला जनपद पीलीभीत व जनपद मुरादाबाद के मध्य खेला गया जिसमें जनपद पीलीभीत 14-11 से विजयी रहा । दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जनपद बदायूँ व जनपद सम्भल के मध्य खेला गया जिसमें जनपद बदायूँ 19-12 से विजयी रहा ।

खो-खो महिला वर्ग
प्रथम सेमीफाइनल मुकाबला जनपद बदायूँ व जनपद बिजनौर के मध्य खेला गया जिसमें जनपद बदायूँ 07-03 से विजयी रहा । दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जनपद बरेली व जनपद अमरोहा के मध्य खेला गया जिसमें जनपद अमरोहा 09-06 से विजयी रहा । फाइनल मुकाबला जनपद बदायूँ व जनपद अमरोहा के मध्य खेला गया जिसमें जनपद अमरोहा ने 03-02 से जनपद बदायूँ को मात दी ।

प्रतियोगिता के अन्तिम दिन शेष फाइनल मुकाबले खेले जायेगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.