मोदीनगर: सूचना पर पहुंची PRV पुलिस के सामने ही चले थप्पड़-डंडे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मोदीनगर। गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी में ही दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। यह घटना गोविंदपुरी स्थित हरमुखपुरी कॉलोनी की है। झगड़े की सूचना पर पहुंची PRV पुलिस बल के सामने ही आरोपियों ने मनमानी करते हुए एक युवक को थप्पड़ों और डंडों से पीटा।

घटना का 57 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि डायल-112 की पुलिस गाड़ी मौके पर खड़ी है और पुलिसकर्मी दो युवकों को पकड़कर ला रहे हैं। तभी पीछे से आए अन्य युवक पुलिस के सामने ही मारपीट करने लगते हैं। पुलिस रोकने की कोशिश करती है लेकिन आरोपी युवक को कई थप्पड़ जड़ देते हैं और डंडों से वार करते हैं।

कॉलोनीवासियों का कहना है कि घटना तीन दिन पुरानी है। उनका आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और उन्हें छोड़ दिया।

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या सख्त कदम उठाती है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.