बिजनौर में दर्दनाक घटना: BSF जवान डेढ़ साल के बेटे संग गंगा नदी में कूदा

बिजनौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां आज एक बीएसएफ जवान अपने डेढ़ साल के बेटे को लेकर गंगा नदी में कूद गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, पीएसी और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों ने बाप-बेटे की तलाश शुरू की। करीब 5 घंटे से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें जवान दोपहर करीब 2 बजे बेटे को लेकर बैराज की ओर जाता दिख रहा है। पहले वह बेटे को पैदल लेकर जाता है और गेट नंबर 17 के पास पहुंचकर बच्चे को गोद में उठा लेता है। इसके बाद अचानक नदी में छलांग लगा देता है।

गौर करने वाली बात यह है कि इसी बैराज से 19 अगस्त को जवान की पत्नी मनीषा ठाकुर ने भी नदी में छलांग लगाई थी। कूदने का समय भी लगभग वही था। पिछले चार दिनों से उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन उसका भी अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.