रामपुर: एसपी विद्यसागर मिश्रा ने थाना समाधान दिवस पर की जनसुनवाई, पैदल गश्त व आकस्मिक निरीक्षण से कानून-व्यवस्था पर रखा कड़ा पहरा

रामपुर, 23 अगस्त: रामपुर के पुलिस अधीक्षक विद्यसागर मिश्रा ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना सिविल लाइन में जनसुनवाई आयोजित की। जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया और उनके उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना सिविल लाइन में निर्माणाधीन कार्यों का जायजा भी लिया तथा ऑपरेशन क्लीन के अंतर्गत वाहनों के निस्तारण से जुड़े मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र तथा अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी रामपुर ने थाना टांडा क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मय पुलिस बल पैदल गश्त की। उन्होंने आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने पर विशेष बल दिया।

इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक ने थाना टांडा का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही थाना परिसर में साइबर सेल, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, बैरक, भोजनालय, मालखाना आदि का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई व कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया गया। साइबर सेल की कार्यशैली और पोर्टलों पर की जाने वाली प्रविष्टियों को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.