भारत स्काउट गाइड की एशिया पेसिफिक सम्मेलन में ऐलनाबाद के सुनीत सरदाना व सिरसा के संदीप डावला हुए सम्मानित 

ऐलनाबाद 23 अगस्त ( एम पी भार्गव) भारत स्काउट एंड गाइड की तीन दिवसीय 15वीं एशिया पेसिफिक रीजनल कान्फ्रेंस दिल्ली में आयोजित हुई। जिसकी मेजबानी भारत स्काउट एंड गाइड्स ने की। इसमें 23 देशों से 199 से ज्यादा डेलिगेट्स शामिल हुए। इन देशों में आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, फिजी, मालदीव्स, फिलीपींस, न्यूजीलैंड, जापान शामिल हैं।
हरियाणा से एक मात्र स्काउटिंग के कार्यों मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सिरसा जिले के ऐलनाबाद शहर के सुनीत सरदाना (ग्रुप लीडर, श्री एलबी शास्त्री ओपन ग्रुप, सिरसा) को सिल्वर बैज से सम्मानित किया गया। सुनीत सरदाना जो की एक सामाजिक व्यक्ति है और समय-समय पर ऐलनाबाद क्षेत्र में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के साथ साथ सरकारी कार्यक्रमों में भी भाग लेते रहते हैं और शहर के गांधी चौक स्थित पालिका बाजार में अपना एक प्रतिष्ठान चलाते हैं ।

उनकी इस उपलब्धि पर हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के एसओसी विनोद बंसल, एसटीसी लक्ष्मी सिंह वर्मा व सिरसा के जिला शिक्षा अधिकारी व सिरसा के जिला संगठन के पदाधिकारियों व अन्य सदस्यों ने बधाई दी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.