मोनू खटीक हत्याकांड: 24 अगस्त को बुढ़ाना में होगी श्रद्धांजलि सभा, गिरफ्तारी न होने पर महापंचायत का ऐलान

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में खटीक समाज के युवक मोनू खटीक की दिनदहाड़े हत्या मामले में अब आक्रोश बढ़ता जा रहा है। खटीक समाज और विभिन्न हिन्दू संगठनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी करने में विफल रही है। इसी को लेकर 24 अगस्त को बुढ़ाना में मोनू खटीक की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।

श्रद्धांजलि सभा में जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक, प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भारतीय खटीक महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जौहरी, यशवीर सिंह महाराज, सुधीर खटीक, सुनील दर्शन धनगर, डॉ. फलकुमार पंवार, विनोद खटीक समेत कई सामाजिक और धार्मिक संगठन शामिल होंगे।

कार्यक्रम के आयोजकों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 अगस्त दोपहर तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए, तो श्रद्धांजलि सभा स्थल पर ही महापंचायत की जाएगी और आगे की रणनीति तय होगी।

खटीक समाज के नेताओं ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ श्रद्धांजलि सभा में शामिल हों, ताकि न्याय की इस लड़ाई को मजबूती मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.