ऐलनाबाद, 22 अगस्त22 ( एम पी भार्गव ) शहर की संस्था पतंजलि योग परिवार द्वारा सनातन धर्मशाला में निरंतर चल रही मस्त आदर्श निःशुल्क योग कक्षा में आज श्रीकृष्ण छठी उत्सव बड़े हर्षोल्लास और भक्ति भाव से मनाया गया। कार्यक्रम में पतंजलि सोशल मीडिया हरियाणा सह-राज्य प्रभारी एवं मुख्य योग शिक्षक हेमराज सपरा जी ने ओउम्, गायत्री मंत्र और प्रार्थना के साथ योग सत्र की पावन शुरुआत करवाई। इसके साथ ही योग कक्षा में भगवान कृष्ण का आसन सजाया गया और सभी भक्तों ने प्रभु का आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम में छिंद्र कौर, रितू गर्ग, मोनिका गर्ग, किरण शर्मा, नीलम चावला और हुक्म सिंह ने अपनी मधुर आवाज में भजनों की अमृतमयी धारा बहाते हुए उपस्थित साधकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।भक्ति रस से सराबोर साधकों और साधिकाओं द्वारा नृत्य और उल्लास के साथ कार्यक्रम को यादगार बनाया गया। योग शिक्षक सपरा ने बताया कि जिससे पूरा वातावरण राधे-कृष्ण की भक्ति में रंग गया।श्रीकृष्ण छठी पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, उनकी मासूमियत और अलौकिक दिव्यता का स्मरण कराता है। इसे भगवान के बाल स्वरूप की आराधना और उनके जन्मोत्सव के छठे दिन के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रीकृष्ण के बाल रूप का पूजन करने से घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और निरोग्यता आती है। यह पर्व हमें जीवन में प्रेम, सरलता और भक्ति भाव अपनाने की प्रेरणा देता है।इस अवसर समाजसेवी श्यामलाल जिंदल, अजय कुमार सरदाना, नरेन्द्र कुमार, महेश मित्तल, नरेन्द्र चावला, निरंजन गीदड़ा, हुक्म सिंह, विजय कुमार गर्ग, दुर्गा प्रसाद, सुभाष चंद्र, कृष्ण कुमार सपरा, सुभाष तलवाड़िया, रवि गर्ग, ग्रामीण प्रभारी छिंद्र कौर, ममता मित्तल, रेनू मित्तल, निकता, रितू गर्ग, मीनाक्षी कानसरिया, सन्तों देवी, मोनिका गर्ग, ज्ञानवती, नीलम चावला, सुनीता निठराणा, ममता सपरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम के समापन पर सभी साधकों को प्रसाद वितरित कर मुंह मीठा कराया गया।
