रामपुर। वीर खालसा सेवा समिति रामपुर में बनी सबसे बड़ी समाजसेवी संस्था.. गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में वीर खालसा सेवा समिति की एक नगर की मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें सर्व समिति से अवतार सिंह की अध्यक्षता में हुए सामाजिक कार्यों की जमकरप्रशंसा की गई नगर के सभी कार्यकर्ताओं ने फूल मलाई पहनकर सिंह का स्वागत बस सभी ने साथ चलने काग बस समाज सेवा करने का संकल्प लिया वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा आज नगर की एक मीटिंग श्री गुरु सिंह सभा में हुई जिसमें नगर के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे वीर खालसा सेवा समिति द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाता है वह गरीबों जरूरतमंदों की सेवा की जाती है आगे भी युद्ध स्तर पर जारी रहेंगे जरूरतमंद की मदद के लिए का सेवा समिति बड़ी संस्था के रूप में आगे आई है अवतार सिंह ने कहा बहुत जल्दी एक जिले की मीटिंग बुलाई जाएगी और भी बहुत लोग समिति के अंदर आना चाहते हैं युवाओं को भी समिति के अंदर शामिल किया जाएगा और समिति का मकसद ही दीन दुखियों की सेवा करना है वीर खालसा सेवा समिति आगे बढ़कर सामाजिक कार्यकरेगी इस मौके पर नगर के सभी कार्यकर्ता सिंह नारायण सिंह सुरजीत सिंह अमनदीप सिंह मनिंदर सिंह राम सिंह गुलशन अरोड़ा सनी कपूर कुलजीत जुनेजा भवनीत सिंह मोहित बंगा कुमार सिंह बाजवा मनजीत सिंह गुरप्रीत सिंह हरप्रीत सिंह विक्रम बलविंदर सिंह बल्लू जोग सिंह सोनू हरजोत सिंह दीप मोनू सिंह बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
