ऐलनाबाद में एसबीआई के सौजन्य से राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम

ऐलनाबाद (एम. पी. भार्गव)। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ऐलनाबाद के सौजन्य से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसबीआई ऐलनाबाद की मुख्य शाखा प्रबंधक श्रीमती संतोष बिश्नोई और क्षेत्र अधिकारी श्री शेर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्राचार्य विद्याधर बेनीवाल ने बैंक द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विद्यालय के बच्चों में प्रकृति के प्रति लगाव बढ़ाते हैं और वातावरण को हरा-भरा बनाने में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि इससे न केवल शुद्ध हवा मिलती है बल्कि बढ़ते तापमान पर भी नियंत्रण होता है, जो ग्लोबल वार्मिंग और आपदाओं को रोकने में सहायक है।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक संतोष बिश्नोई ने बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि एसबीआई समय-समय पर सामाजिक एवं पर्यावरणीय विकास के लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन करता रहता है। वहीं, क्षेत्र अधिकारी शेर सिंह ने बैंक द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे विभिन्न प्रकार के ऋणों की जानकारी विस्तार से दी।

विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र कौशिक ने बैंक अधिकारियों का औपचारिक स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य विद्याधर बेनीवाल ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार प्रकट किया।

इस मौके पर विद्यालय परिवार की ओर से प्रवक्ता सपना गिल, बिन्दर सिंह, प्रवीण कुमार, विजय तेतरवाल, सीमा माकड़, निर्मला, रूपिंदर कौर, लियाकत अली, मंजू बूटर, अंकुश सरदाना, सुरजीत, अमीलाल सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.