स्वतंत्रता दिवस पर फरीदाबाद पुलिस के दो अधिकारियों को “उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक”

फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर भारत सरकार द्वारा घोषित सम्मान सूची में फरीदाबाद पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त राजेश कुमार और पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक यशपाल सिंह को “उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक” (Police Medal for Meritorious Service) से सम्मानित किया गया।

दोनों अधिकारियों को यह सम्मान उनकी सेवा अवधि के दौरान अनुकरणीय कर्तव्यपरायणता, ईमानदारी और उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। उन्होंने अपराध नियंत्रण, जनता से समन्वय और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देकर पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा को ऊंचा किया है।

इस उपलब्धि पर पुलिस आयुक्त फरीदाबाद ने दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका समर्पण और मेहनत पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.